[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत:कार के परखच्चे उड़े, गेट तोड़कर बाहर निकाले घायल, धार्मिक यात्रा पूरी करके लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत:कार के परखच्चे उड़े, गेट तोड़कर बाहर निकाले घायल, धार्मिक यात्रा पूरी करके लौट रहे थे

झुंझुनूं-कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत:कार के परखच्चे उड़े, गेट तोड़कर बाहर निकाले घायल, धार्मिक यात्रा पूरी करके लौट रहे थे

रघुनाथपुरा : झुंझुनूं जिले में रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेजी से आ रहे ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों- शर्मीला और महेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार सवार धार्मिक यात्रा पूरी करके लौट रहे थे। घटना सूरजगढ़ थाना क्षेत्र की है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब कार ड्राइवर ने ब्रेकर पर कार की स्पीड कम की और पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

कार में सवार लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण कार का गेट तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को तत्काल सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही दो ने दम तोड़ा

सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चूरू हाल सीकर निवासी, शर्मीला और गुढ़ा निवासी, महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल सिथल निवासी, ओमप्रकाश की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में घायल हरिराम, शीशराम और आलोक, सभी निवासी शीशथल का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

दिल्ली के आश्रम से धार्मिक यात्रा पूरी कर लौट रहे थे

SI कानाराम ने बताया- कार में सवार सभी लोग दिल्ली स्थित एक आश्रम से धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। देर रात उनकी कार रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास पहुंची। इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर पर ड्राइवर ने कार की स्पीड कम की। इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक कार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के अंदर फंस जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles