[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाबासर में एक माह से पेयजल संकट: करीब 50 ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आश्वासन के बाद लाइन दुरुस्ती का काम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

जाबासर में एक माह से पेयजल संकट: करीब 50 ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आश्वासन के बाद लाइन दुरुस्ती का काम शुरू

जाबासर में एक माह से पेयजल संकट: करीब 50 ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आश्वासन के बाद लाइन दुरुस्ती का काम शुरू

मलसीसर : जाबासर गांव में करीब एक महीने से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी और रोष है। बार-बार पेयजल लाइन में खराबी और तकनीकी दिक्कतों के कारण गांव में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा था।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव के करीब 50 ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की खराबी को जल्द दूर करवाने और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर बात की और पेयजल लाइन से जुड़ा कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम

ग्रामीणों के अनुसार एसडीएम के आश्वासन के बाद ही जमीनी स्तर पर संबंधित कार्यवाही शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में राहत और उम्मीद का माहौल बना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पेयजल लाइन की मरम्मत का काम जल्द पूरा होने के बाद गांव में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

ग्रामीणों ने एसडीएम के सकारात्मक रवैये और तत्काल अधिकारियों को निर्देश देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए गांव की पेयजल व्यवस्था सुचारु रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में मास्टर सज्जाद खान, निसार खान, वाहिद खान, हमीद खान एसबीआई, निसार खान मीडिया, मुस्ताक खान, नवाब खान, मास्टर सरजाद खान, इरसाद खान, सीएसडी कैप्टन सुल्तान खान, आरिफ खान, इस्माइल खान, फरयाद खान फौजी, शाहबाज सोनू खान, सद्दाम खान, इसाक साकी, सूबेदार नवाब अली खान, साजिद रजा और अरबाज खान सहित अनेक गणमान्य एवं जागरूक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles