मानसिक स्वास्थ्य माह में होंगी जागरूकता गतिविधियां: विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ-पोस्टर प्रतियोगिता, 10 अक्टूबर तक सोशल मीडिया अभियान
मानसिक स्वास्थ्य माह में होंगी जागरूकता गतिविधियां: विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ-पोस्टर प्रतियोगिता, 10 अक्टूबर तक सोशल मीडिया अभियान
झुंझुनूं : जिले में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ एवं पोस्टर प्रतियोगिता, मनोचिकित्सकों के लिए पॉडकास्ट गतिविधि और आमजन के लिए सोशल मीडिया जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।
26 सितंबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
19 से 26 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभागियों को ‘कैसे हो बेहतर मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर कविता पाठ करते हुए वीडियो बनाकर अपनी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर 9376916756 पर भेजना होगा। इसी अवधि में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। विद्यार्थी इसी विषय पर स्वयं तैयार किए गए पोस्टर की पीडीएफ अपनी जानकारी के साथ उक्त मोबाइल नंबर पर भेज सकेंगे।
मनोचिकित्सकों के लिए पॉडकास्ट गतिविधि
19 से 26 सितंबर तक मनोचिकित्सकों के लिए पॉडकास्ट गतिविधि आयोजित की जाएगी। इसमें विभागीय डिजिटल मंच पर प्रसारित मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सामग्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। वहीं 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आमजन के लिए सोशल मीडिया अभियान चलेगा। इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी और जागरूकता संबंधी सामग्री को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा।
तीन-तीन श्रेष्ठ रचनाएं होंगी चयनित
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि कविता पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता में तीन-तीन श्रेष्ठ रचनाओं का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384436


