मंडावा में थाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस को अल्टीमेटम दिया:मूलचंद की मौत के बाद प्रदर्शन, बोले- आरोपियों को जल्द करे गिरफ्तार
मंडावा में थाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस को अल्टीमेटम दिया:मूलचंद की मौत के बाद प्रदर्शन, बोले- आरोपियों को जल्द करे गिरफ्तार
मंडावा : झुंझुनूं के मंडावा के दिनवा लाडखानी निवासी मूलचंद की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर मंडावा थाने पहुंचे और पुलिस के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान ने कहा कि मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पांच दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को मूलचंद गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क किनारे पटक दिया गया। गंभीर हालत में मूलचंद को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाने पहुंचकर जताया विरोध
शुक्रवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में मंडावा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने विरोध जताते हुए कहा कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

तीन दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
पुलिस के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि इस अवधि में मामले का खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384270


