[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JET 2026 का रिजल्ट जारी, स्टूडेंट्स को काउंसलिंग का इंतजार:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोले- मामले में CM करे कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

JET 2026 का रिजल्ट जारी, स्टूडेंट्स को काउंसलिंग का इंतजार:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोले- मामले में CM करे कार्रवाई

JET 2026 का रिजल्ट जारी, स्टूडेंट्स को काउंसलिंग का इंतजार:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोले- मामले में CM करे कार्रवाई

झुंझुनूं : राजस्थान के कृषि कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित JET 2026 का परिणाम जारी होने के बाद भी ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू नहीं होने से परीक्षार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में JET 2026 परीक्षार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने काउंसलिंग की तारीख जल्द घोषित कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की।

विद्यार्थियों ने बताया कि JET 2026 की परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रवेश के लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के अधीन आने वाले कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञापन देने पहुंचे स्टूडेंट्स ने कहा कि अन्य संकायों और कई विश्वविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, जबकि कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग की तारीख स्पष्ट नहीं होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में देरी का सीधा असर उनकी पढ़ाई और आगे की शैक्षणिक योजना पर पड़ रहा है। कॉलेज और पाठ्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण वे आगे की तैयारी भी तय नहीं कर पा रहे हैं।

डिग्री और परीक्षा कैलेंडर प्रभावित होने की आशंका

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में आशंका जताई कि काउंसलिंग में और देरी हुई तो इसका असर पूरे शैक्षणिक कैलेंडर पर पड़ सकता है। प्रवेश में देरी से डिग्री कोर्स की अवधि, पढ़ाई पूरी करने की समय-सीमा और आगामी परीक्षाओं के कार्यक्रम पर भी असर पड़ने की संभावना है।उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा देने और परिणाम जारी होने के बाद उन्हें प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन काउंसलिंग शुरू नहीं होने से विद्यार्थी नियमित पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करने की मांग

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित परीक्षा प्राधिकरण और कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश देकर JET 2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग तत्काल शुरू करवाई जाए। साथ ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल सार्वजनिक किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटन, फीस, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की आगामी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। ज्ञापन पर JET 2026 के कई परीक्षार्थियों ने हस्ताक्षर किए। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं की गई तो उनकी परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से बिना और देरी किए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

Related Articles