खेतड़ी नगरपालिका में गीता सैनी निर्विरोध निर्वाचित:एसडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र, बीजेपी की ओर से भरा गया था नामांकन
खेतड़ी नगरपालिका में गीता सैनी निर्विरोध निर्वाचित:एसडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र, बीजेपी की ओर से भरा गया था नामांकन
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा की गीता सैनी निर्विरोध चुन ली गई हैं। शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
एक नामांकन दाखिल हुआ था
चेयरमैन पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। गीता सैनी ने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 5 से पार्षद का चुनाव जीता था, लेकिन चेयरमैन पद के लिए उन्होंने भाजपा की ओर से नामांकन भरा। नामांकन के आखिरी दिन कोई और पर्चा दाखिल नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
14 सितंबर को बीजेपी को 8, कांग्रेस को 4 और निर्दलीय को 13 में मिली थी जीत
खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव नतीजों में 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी था, जो निर्दलियों के पास था। ऐसे में चेयरमैन चुनाव में उनकी भूमिका अहम हो गई थी।

गीता सैनी ने किया था नामांकन
भाजपा ने अपने 8 पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से गीता सैनी का नामांकन कराया था। एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होना था, लेकिन दूसरा नामांकन नहीं आने पर नाम वापसी के तय समय के बाद गीता सैनी को चेयरमैन घोषित कर दिया गया।

गीता सैनी खेतड़ी नगरपालिका में कांग्रेस की ओर से पहले भी चेयरमैन रह चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन चेयरमैन पद के लिए भाजपा के सिंबल पर एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उनके दोबारा चेयरमैन चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, पूर्व पार्षद लीलाधर सैनी, पार्षद राहुल सैनी, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, सुनील सैनी, सुधीर गुप्ता, लोकराम वर्मा, शेर सिंह, अशोक कुमार और पवन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384269


