भाजपा से दाखिल दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया:अध्यक्ष पद के लिए दीपक, संजीव कुमार और नसीम बानो मैदान में; कल तक हो सकेगी नाम वापसी
भाजपा से दाखिल दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया:अध्यक्ष पद के लिए दीपक, संजीव कुमार और नसीम बानो मैदान में; कल तक हो सकेगी नाम वापसी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल होने के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन नामांकन पत्र सही पाए गए. वही भाजपा से ही नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से दीपक जाजोदिया, कांग्रेस से संजीव कुमार और नसीम बानो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। हालांकि शुक्रवार तक नाम वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

5 नामांकन हुए थे दाखिल
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें भाजपा की ओर से तीन, कांग्रेस की ओर से एक और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक नामांकन दाखिल हुआ था। भाजपा की ओर से ललित पुरोहित, मधुसूदन दायमा और दीपक जाजोदिया ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा से दीपक जाजोदिया को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज ललित पुरोहित और मधुसूदन दायमा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं कांग्रेस की ओर से संजीव कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नसीम बानो ने पर्चा दाखिल किया था।
नामांकन का समय समाप्त होने से कुछ देर पहले ही भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी का पत्र सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा गया था। कांग्रेस ने बुधवार सुबह ही अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार के नाम की घोषणा कर दी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2382012


