[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा के 100 शिक्षक शैक्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल:खंडेला में दो दिवसीय 64वें राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन की तैयारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा के 100 शिक्षक शैक्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल:खंडेला में दो दिवसीय 64वें राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन की तैयारियां

नेछवा के 100 शिक्षक शैक्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल:खंडेला में दो दिवसीय 64वें राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन की तैयारियां

नेछवा : नेछवा से करीब 100 शिक्षक राजस्थान शिक्षक संघ के दो दिवसीय 64वें शैक्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन खंडेला में आयोजित किया जा रहा है। जिला संघर्ष समिति के सह संयोजक अशोक कस्वाँ ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष झाबर मल और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश बुगालिया की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

राजस्थान शिक्षक संघ का यह जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन खंडेला के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। इसमें राजकीय महाविद्यालय नारनौल के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर पी सिंह मुख्य वक्ता होंगे, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा सह-वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद पूनिया करेंगे। खंडेला विधायक सुभाष मील मुख्य अतिथि होंगे, वहीं महादेव सिंह खंडेला और बंशीधर बाजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अशोक कस्वाँ ने बताया कि नेछवा से लगभग 100 शिक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे। इनके लिए नेछवा से मुफ्त बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा, कई शिक्षक निजी वाहनों से भी सम्मेलन में जाएंगे। ब्लॉक कार्यकारिणी लगातार शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण पत्र दे रही है। बैठक में ब्लॉक मंत्री मुन्नाराम बुड़ानिया, हजारी लाल, अरसद खान, बलराम और ओमप्रकाश समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles