[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, 25 साल के तांबा भंडार का दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, 25 साल के तांबा भंडार का दावा

केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे बोले- खेतड़ी क्षेत्र तांबा खनन में महत्वपूर्ण; 501 दीप जलाकर अभियान की शुरुआत

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित केसीसी प्रोजेक्ट में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे रहे। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी अनुपम मिश्रा, सचिव डॉ. वीना कुमारी दरमल और निदेशक आरवीएन विश्वेश्वर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीसी इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने की।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अतिथियों ने 501 दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाया गया।

25 साल तक तांबा भंडार उपलब्ध होने का दावा

केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकास गतिविधियों को गति देना है।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र तांबा खनन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनके अनुसार केसीसी, कोलिहान और चांदमारी खदानों में आगामी करीब 25 वर्षों तक के लिए तांबे के भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की ओर से करीब 12 लाख टन तांबे का अयस्क निकाला जा चुका है।

जल संरक्षण पर भी दिया जोर

खान राज्य मंत्री ने जल संरक्षण के क्षेत्र में केसीसी की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि खेतड़ी नगरपालिका के सहयोग से दूषित पानी के शोधन के लिए एसटीपी संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिदिन करीब 12 लाख लीटर पानी शुद्ध कर केसीसी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कोलिहान कॉलोनी में एसटीपी संयंत्र के लिए नगरपालिका को जमीन पट्टे पर उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की ओर से रॉयल्टी, जिला खनिज फाउंडेशन और राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास आदि के रूप में सरकारी खजाने में करीब 64 करोड़ रुपए सालाना का योगदान दिया जाता है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में तांबे के उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कॉपर प्रोजेक्ट का भी योगदान रहा है।

स्थानीय समस्याओं पर समन्वय पर जोर

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं, श्रमिक संगठनों और पर्यावरण से जुड़े पक्षों के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सेवा, विकास और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस मौके पर महाप्रबंधक (गवेषण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, केटीएसएस महामंत्री बिरदूराम सैनी, श्यामलाल सैनी, विपिन शर्मा, ऋचा भटनागर, नागेश राजपुरोहित, डॉ. दीपिका खुराना, गोपा गुहा, मोनिका, महिमा राजपुरोहित, सुलक्षणा शर्मा, संजय गुर्जर, डॉ. शीशराम गुर्जर, मयुख चटर्जी, सुनील कटेवा, वीबी गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, मुनालाल जैदिया, राजकुमार बाडेटिया, पीयूष खिंची, जगदीश सुंडा, मनीष गली, भूपेश बंबोरिया, कमलेश इंद्रा, जसवंत राजोरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles