पलसाना नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:भाजपा के नरेश कुमावत का निर्विरोध निर्वाचन तय; पहली बार बनेगा भाजपा का चेयरमैन
पलसाना नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:भाजपा के नरेश कुमावत का निर्विरोध निर्वाचन तय; पहली बार बनेगा भाजपा का चेयरमैन
पलसाना : पलसाना नगरपालिका के पहले बोर्ड के चेयरमैन पद पर अब भाजपा प्रत्याशी नरेश कुमावत अकेले मैदान में रह गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कमला कुमावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद चेयरमैन पद पर नरेश कुमावत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस से कमला कुमावत ने नामांकन वापस लिया
नरेश कुमावत ने चेयरमैन पद के लिए निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। वहीं कांग्रेस की ओर से कमला कुमावत ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। कमला कुमावत इससे पहले वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी थीं, जिसमें उन्हें 33 वोट मिले थे।
पलसाना नगरपालिका में कुल 20 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 14, कांग्रेस के 2, सीपीआईएम का 1 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। चेयरमैन पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 पार्षदों का है। भाजपा के पास 14 पार्षद होने के कारण पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है।
कमला कुमावत के नामांकन वापस लेने के बाद अब चेयरमैन पद के लिए नरेश कुमावत के अलावा कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं है। ऐसे में नरेश कुमावत का निर्विरोध चेयरमैन चुना जाना तय है।
यदि निर्वाचन अधिकारी की ओर से औपचारिक घोषणा भी इसी स्थिति के अनुसार होती है, तो पलसाना नगरपालिका के पहले बोर्ड में चेयरमैन का निर्विरोध निर्वाचन होगा। अब निगाहें औपचारिक निर्वाचन घोषणा और आगे की प्रक्रिया पर हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2378954


