धांधेला स्कूल खेल मैदान से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:जेसीबी से कार्रवाई कर 1.39 हेक्टेयर भूमि स्कूल को सौंपी
धांधेला स्कूल खेल मैदान से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:जेसीबी से कार्रवाई कर 1.39 हेक्टेयर भूमि स्कूल को सौंपी
पाटन : पाटन क्षेत्र के धांधेला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटा दिया गया है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से यह कार्रवाई की और अतिक्रमण वाली भूमि विद्यालय प्रशासन को सौंप दी। पाटन तहसीलदार राजवीर यादव ने बताया कि स्कूल के खेल मैदान की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।
यह कार्रवाई स्कूल की खसरा नंबर 138 पर हुई, जिसका रकबा करीब 1.39 हेक्टेयर है। मौके पर पटवारी, हल्का राजस्व निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि की नाप-जोख करवाई गई। इसके बाद खेल मैदान को पूरी तरह से विद्यालय प्रशासन को हैंडओवर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2378775


