बुहाना में किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:बोले- अनावृष्टि से फसलों का नुकसान; मुआवजे और बिना ट्रिपिंग बिजली सप्लाई की मांग
बुहाना में किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:बोले- अनावृष्टि से फसलों का नुकसान; मुआवजे और बिना ट्रिपिंग बिजली सप्लाई की मांग
बुहाना : बुहाना में किसान महासभा ने अनावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।
गांव के प्रतिनिधियों के सामने क्रॉप कटिंग की मांग
ज्ञापन में बताया गया कि झारोड़ा, इस्माईलपुर, जैतपुर, कुहाड़वास, ठोठी, ढाका मांडी और पालोता सहित पूरे तहसील क्षेत्र में फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन करवाया जाए। किसानों ने मांग की कि क्रॉप कटिंग हर गांव के पांच प्रतिनिधियों के सामने की जाए और राज्य सरकार से मुआवजा दिलवाया जाए।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किसानों को संबंधित बीमा कंपनी से क्लेम दिलवाने और साल 2022-23 की रबी फसलों में ओलावृष्टि व शीत लहर से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे से वंचित किसानों को भी मुआवजा देने की मांग की गई।
6 घंटे बिना ट्रिपिंग बिजली सप्लाई की मांग
किसानों ने बुहाना में झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा तुरंत खोलने की भी मांग की। उन्होंने किसानों को 6 घंटे बिना ट्रिपिंग बिजली देने और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की बिजली कटौती बंद करने की भी अपील की।
घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने दिए जाने वाले बिलों में लगातार शून्य बिजली खर्च दिखाकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूट से वंचित करने और भारी भरकम बिलों से की जा रही ‘लूट’ को बंद करने की भी मांग की गई। किसान महासभा तहसील बुहाना ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिला अध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा, उम्मेदसिंह बलौदा, राजकुमार नंबरदार, रमेश भालोठिया, जय भगवान, सोमवीर दोचानिया, सुबेदार छैलूराम, मुकेश, गिलू राम, महेश मेघवाल, बलबीर ठेकेदार, रामपाल ठोठी, सतीश जैतपुर, विजेंद्र जैतपुर, सुनिल कुमार, विनोद, सरजीत, महेंद्र ढाका मांडी, कृष्ण मेघवाल, चंद्रभान, टेकचंद, सज्जन सिंह पालोता, धर्मवीर, कर्मवीर और आशीष सहित कई किसानों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2378775


