दिलीप सिंह पूनिया बने IFCI के स्वतंत्र निदेशक:3 कमेटियों के चेयरमैन भी बने, केंद्र सरकार ने दी जिम्मेदारी
दिलीप सिंह पूनिया बने IFCI के स्वतंत्र निदेशक:3 कमेटियों के चेयरमैन भी बने, केंद्र सरकार ने दी जिम्मेदारी
सादुलपुर : सादुलपुर निवासी प्रोफेसर दिलीप सिंह पूनिया को केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (IFCI) के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
पूनिया को IFCI की छह कमेटियों में से तीन का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा, उन्हें अन्य तीन कमेटियों में सदस्य के तौर पर भी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर दिलीप पूनिया ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये नियुक्ति भारत सरकार ने की है और उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि प्रोफेसर दिलीप सिंह पूनिया को IFCI के निदेशक मंडल में अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया सहित कई भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस नियुक्ति की जानकारी सामने आने पर सादुलपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एडवोकेट वीरेंद्र पूनिया (शेरू), शिक्षक संघ के मनोज पूनिया, राजकुमार फगेड़िया, निकदन ढाका, सविता धोलिया और एडवोकेट गायत्री पूनिया सहित उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2378775


