[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुबंध खत्म होने के बाद भी 4 साल चलता रहा सुलभ शौचालय, रोडवेज को लाखों की चपत का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनुबंध खत्म होने के बाद भी 4 साल चलता रहा सुलभ शौचालय, रोडवेज को लाखों की चपत का आरोप

अनुबंध खत्म होने के बाद भी 4 साल चलता रहा सुलभ शौचालय, रोडवेज को लाखों की चपत का आरोप

झुंझुनूं : रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए संचालित सुलभ शौचालय के मामले में रोडवेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 10 साल का अनुबंध खत्म होने के बाद भी निजी संस्था करीब चार साल तक शौचालय का संचालन करती रही। इस अवधि में रोडवेज के खाते में कोई राशि जमा नहीं कराई गई। मामला सामने आने के बाद डिपो मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय का संचालन लोकप्रिय सेवा संस्थान की ओर से किया जा रहा था। रोडवेज और संस्था के बीच 22 जून 2012 को 10 वर्ष का अनुबंध हुआ था। इसकी अवधि 23 जून 2022 को समाप्त हो गई। इसके बावजूद संस्था ने शौचालय का संचालन जारी रखा। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, करीब चार वर्ष की इस अवधि में कोई राशि जमा नहीं कराई गई। प्रारंभिक तौर पर रोडवेज को करीब 8 लाख रुपए से अधिक की राशि का नुकसान होने की बात सामने आई है।

शिकायत के बाद खुला मामला

मामला तब सामने आया जब मातादीन खेतान धर्मशाला के केयरटेकर हरिराम शर्मा ने डिपो मुख्य प्रबंधक को शिकायत दी। शिकायत में बस स्टैंड परिसर स्थित शौचालय में गंदगी और बदबू के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया गया था। शिकायत के बाद डिपो स्तर पर रिकॉर्ड खंगाला गया तो अनुबंध समाप्त होने के बाद भी संस्था द्वारा शौचालय का संचालन किए जाने की जानकारी सामने आई।

डिपो प्रशासन ने मामले से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अनुबंध समाप्त होने के बाद शौचालय का संचालन किस आधार पर जारी रहा और रोडवेज को वास्तविक रूप से कितनी राशि का नुकसान हुआ।

इन्होंने कहा

“चार साल से राशि जमा नहीं होने की जानकारी सामने आने के बाद रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है। संबंधित दस्तावेज पुलिस को दिए गए हैं। पूरी राशि और वास्तविक गड़बड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।” — गिरीराज स्वामी, डिपो मुख्य प्रबंधक, झुंझुनूं

Related Articles