ओजोन दिवस पर जिलेभर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इको क्लब सदस्यों और स्काउट-गाइड ने निबंध-पोस्टर प्रतियोगिता के साथ पौधरोपण, परिंडे लगाने व श्रमदान किया
सीकर : विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय सीकर के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब परिसर में हुआ। इसमें स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं इको क्लब सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों को ओजोन परत के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नई पौध तैयार करने, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और श्रमदान सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जिला कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा ने कहा कि ओजोन परत को बचाकर ही जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचने का आह्वान किया।
सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा ने कहा, “प्रदूषण हटाओ, ओजोन को बचाओ, हम सबने ठाना है, ओजोन परत को बचाना है।” उन्होंने ओजोन परत के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने घरों में वातानुकूलित यंत्र और फ्रिज के अनावश्यक उपयोग को कम करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड आचू मीणा, देवीलाल जाट सचिव, महेंद्र कुमार पारीक पूर्व सचिव, सुनीता गाइड कैप्टन एवं इको क्लब प्रभारी, लखन बावरिया सीनियर रोवर मेट, मरुधर ओपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर सहित स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं इको क्लब सदस्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में कोलीड़ा, थोई सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी स्काउट-गाइड एवं इको क्लब सदस्यों की ओर से ओजोन परत संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आमजन को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2377297


