[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां-बेटे ने चूरू नगर परिषद चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मां-बेटे ने चूरू नगर परिषद चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत

वार्ड 11 से संजय भाटी और वार्ड 17 से रजिया विजयी, संजय भाटी को कांग्रेस ने बनाया सभापति पद का प्रत्याशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस के संजय भाटी और उनकी मां रजिया ने अलग-अलग वार्डों से जीत दर्ज की। संजय भाटी वार्ड नंबर 11 से तथा रजिया वार्ड नंबर 17 से निर्वाचित हुईं। उपलब्ध चुनाव परिणामों के अनुसार रजिया ने 1,456 मतों के अंतर से और संजय भाटी ने 1,301 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

कांग्रेस की प्रत्याशी सूची में वार्ड 11 से संजय भाटी और वार्ड 17 से रजिया का नाम शामिल था। चुनाव परिणाम के बाद दोनों की जीत स्थानीय स्तर पर चर्चा में रही। संजय भाटी की जीत के बाद कांग्रेस ने उन्हें चूरू नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन भी दाखिल किया है।

जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों विजेताओं का स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया और बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। नगर परिषद सभापति पद के लिए अब संजय भाटी और भाजपा के विनय गोयंका शेरू के नामांकन के बाद मुकाबला सामने है। सभापति पद का निर्वाचन 21 सितंबर को निर्धारित है।

Related Articles