सुजानगढ़ नगर परिषद में भाजपा की जीत के बाद सत्तार खान का स्वागत
चुनाव प्रभारी सत्तार खान के नेतृत्व में भाजपा ने 60 में से 31 वार्ड जीते, चूरू वार्ड 21 में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026 में भाजपा के 31 वार्डों में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के नगर निकाय चुनाव प्रभारी एवं जिला महामंत्री सत्तार खान का स्वागत किया गया। सुजानगढ़ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा 31, निर्दलीय 20 और कांग्रेस 9 वार्डों में विजयी रही।
चूरू में भी वार्ड नंबर 21 (अग्रसेन नगर) से भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचित होने का उल्लेख करते हुए इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सत्तार खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पार्टी की ओर से सत्तार खान को सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्वागत के दौरान उनके चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
सत्तार खान ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से चुनाव में यह परिणाम सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सुजानगढ़ नगर परिषद में 60 में से 31 सीटें भाजपा के खाते में आने से भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है। नगर परिषद सभापति का निर्वाचन 21 सितंबर को निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाना निर्धारित है। इस अवसर पर अभिषेक चोटिया, राधेश्याम चोटिया, भंवर गुर्जर, हारून गुर्जर, असलम डायर, नरेंद्र सैनी, बाबू इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2377093


