[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। इस अवसर पर विद्यालय संचालक अख्तर खान रुकनखानी ने कहा कि बच्चों में कुपोषण और खून की कमी का एक कारण पेट में कृमि होना भी है। उन्होंने कहा कि देश का बचपन स्वस्थ होगा, तभी युवा सक्षम और सशक्त बन सकेंगे।

संस्थान सचिव हाजी यूसुफ खान रुकनखानी ने विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका सबिना बानो ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक असलम खान, जान मोहम्मद तथा समाजसेवी यूनस खान रुकनखानी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles