चूरू जिले में निकाय अध्यक्ष पदों के लिए 11 जगह नामांकन दाखिल
सुजानगढ़ में 2, चूरू में 3, सरदारशहर में 5 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चे; 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत चूरू जिले की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए बुधवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद सुजानगढ़, चूरू और सरदारशहर तथा नगर पालिका राजगढ़, रतननगर, छापर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सुजानगढ़ नगर परिषद में आईएनसी के अमित मारोठिया और भाजपा के मदनलाल सहित 2 अभ्यर्थियों ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। चूरू नगर परिषद में भाजपा के विनय कुमार, आईएनसी के संजय और निर्दलीय साजिद खान सहित 3 अभ्यर्थियों ने कुल 6 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। सरदारशहर में आईएनसी की मोनिका सैनी, भाजपा की अनिता वर्मा तथा निर्दलीय सरला, डिंपल राजपूत और आईना खान चायल सहित 5 अभ्यर्थियों ने 5 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
राजगढ़ नगरपालिका में भाजपा व निर्दलीय से राकेश पूनिया तथा आईएनसी से रूखसाना बानो सहित 2 अभ्यर्थियों ने कुल 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। रतननगर में आईएनसी की चंदा देवी और निर्दलीय इंदू सहित 2 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। छापर में आईएनसी की सीमा कीलका और भाजपा की प्रेम सुखी सहित 2 अभ्यर्थियों ने 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
तारानगर में भाजपा के हरिप्रसाद और आईएनसी की वंदना गहलोत सहित 2 अभ्यर्थियों ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। साहवा में आईएनसी की विमला, भाजपा के रोहिताश कुमार और निर्दलीय विकास कुमार सहित 3 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। रतनगढ़ में आईएनसी के संतोष कुमार इंदौरिया, भाजपा के सुनील कुमार और आईएनसी के अजय कुमार सहित 3 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
राजलदेसर में निर्दलीय जयचंद, आईएनसी से मोहम्मद जब्बार, आईएनसी के लाभचंद, भाजपा के गोपाल और निर्दलीय पवन कुमार सहित 5 अभ्यर्थियों ने कुल 6 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। बीदासर में आईएनसी की सोना देवी, भाजपा की सुमन व सरिता सिंघी, निर्दलीय सरिता सिंघी, आईएनसी के समीम और निर्दलीय समीम सहित 4 अभ्यर्थियों ने कुल 6 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
17 सितंबर को होगी संवीक्षा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।
22 सितंबर को उपाध्यक्ष का निर्वाचन
उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377291


