[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में चेयरमैन की कुर्सी पर पूर्व चेयरमैनों की पत्नियां आमने-सामने!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में चेयरमैन की कुर्सी पर पूर्व चेयरमैनों की पत्नियां आमने-सामने!

नवलगढ़ में चेयरमैन की कुर्सी पर पूर्व चेयरमैनों की पत्नियां आमने-सामने!

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को भाजपा और कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 19 की पार्षद उषा सैनी ने नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 5 की पार्षद माया सैनी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

दोनों प्रत्याशियों का राजनीतिक परिवारों से जुड़ा होना भी इस चुनाव को खास बना रहा है। उषा सैनी पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र फूल वाला की धर्मपत्नी हैं, वहीं माया सैनी पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी की धर्मपत्नी हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की चुनावी जंग अब दो पूर्व चेयरमैन परिवारों के बीच मुकाबले के रूप में भी देखी जा रही है।

नगर पालिका में वर्तमान समीकरणों की बात करें तो कांग्रेस के पास 24 पार्षदों का समर्थन बताया जा रहा है, जबकि भाजपा के साथ 15 पार्षद हैं। वहीं नगर पालिका के 6 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि निर्दलीय पार्षद किस ओर जाते हैं और अध्यक्ष पद के चुनाव में किसका साथ देते हैं। इसका स्पष्ट जवाब 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ही सामने आएगा।

फिलहाल कांग्रेस की ओर से माया सैनी के पास संख्या बल अधिक होने के चलते उनके अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान और चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगी।

Related Articles