[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल:भाजपा से नवीन पंवार और कांग्रेस से प्रेमाराम मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल:भाजपा से नवीन पंवार और कांग्रेस से प्रेमाराम मैदान में

धोद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल:भाजपा से नवीन पंवार और कांग्रेस से प्रेमाराम मैदान में

धोद : धोद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार दोपहर 3 बजे पूरी हो गई। इस पद के लिए कुल दो नामांकन भरे गए हैं।भाजपा की ओर से वार्ड 14 के पार्षद नवीन पंवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड 4 के पार्षद प्रेमाराम को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अध्यक्ष पद की राजनीतिक स्थिति भी साफ हो गई है।

धोद नगरपालिका में कुल 20 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 10, कांग्रेस के 8, माकपा का 1 और 1 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। अध्यक्ष पद पर जीत के लिए 11 वोटों की जरूरत होगी। पार्षदों की संख्या के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। कांग्रेस भी बहुमत के आंकड़े से दूर है। ऐसे में माकपा और निर्दलीय पार्षद की भूमिका अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजरें समर्थन जुटाने की राजनीतिक कोशिशों पर टिकी हैं।

Related Articles