नीमकाथाना में चेयरमैन के लिए भाजपा-कांग्रेस का नामांकन:कांग्रेस से महेश मेगोतिया और बीजेपी से रणजीत मंगावा ने भरा पर्चा; दोनों दलों का बोर्ड बनाने का दावा
नीमकाथाना में चेयरमैन के लिए भाजपा-कांग्रेस का नामांकन:कांग्रेस से महेश मेगोतिया और बीजेपी से रणजीत मंगावा ने भरा पर्चा; दोनों दलों का बोर्ड बनाने का दावा
नीमकाथाना : नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नीमकाथाना में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और BJP ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि BJP की ओर से रणजीत सिंह मंगावा ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
दोनों प्रत्याशियों ने उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी सुमन सोनल के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी ने कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है और कांग्रेस अपना बोर्ड बनाकर रहेगी। विधायक ने चुनाव के दौरान BJP पर धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की मंशा कुछ और थी और लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी महेश मेगोतिया ने भी अपने साथ 23 पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनने का दावा किया। इधर, BJP नेता प्रमोद बाजोर ने कहा कि नीमकाथाना में BJP का बोर्ड बनेगा। BJP की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा के नामांकन के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

40 वार्डों में कांग्रेस 20, BJP 17 और 3 निर्दलीय जीते
नगरपालिका के 40 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 20 और BJP के 17 पार्षद विजयी हुए हैं। वहीं 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की। बोर्ड बनाने के लिए 21 पार्षदों का बहुमत जरूरी है। कांग्रेस का दावा है कि तीनों निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस खेमे की ओर से 23 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है।
RO को सौंपा ज्ञापन, फर्जी हस्ताक्षर पर कार्रवाई की मांग
इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर निर्वाचन अधिकारी सुमन सोनल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि यदि अध्यक्ष पद के नामांकन में किसी उम्मीदवार के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं तो इसकी तुरंत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब दोनों दलों की नजर पार्षदों के समर्थन पर टिकी है। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा। इसी दिन मतदान और चुनाव प्रक्रिया के बाद नीमकाथाना नगरपालिका की अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2376830

