स्काउट गाइड संगठन अनुशासन और सेवा भावना का पर्याय : धायल
कोलीड़ा में स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता रैली का आयोजन, झांकियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा, सीकर के तत्वावधान में खेल स्टेडियम कोलीड़ा में 12 से 16 सितंबर तक स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली आयोजित की जा रही है। रैली में आपदा प्रबंधन, प्रदर्शनी, झांकी, कलर पार्टी, मार्च पास्ट एवं लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
रैली के दौरान उप जिला प्रमुख सीकर एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट ताराचंद धायल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट राजेंद्र प्रसाद मील, सीओ गाइड आचू मीणा तथा सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट किशनलाल सियाक ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। ताराचंद धायल ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन अनुशासन, चरित्र निर्माण, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का पर्याय है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों के नियमित संचालन पर जोर दिया।
राजेंद्र प्रसाद मील, प्रेम सिंह नेहरा, आचू मीणा एवं सुल्तान सिंह मील ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विषयों पर तैयार झांकियों को रवाना किया। झांकियां कोलीड़ा गांव से होकर शिविर स्थल तक पहुंचीं। इनमें पर्यावरण संरक्षण, ओजोन परत की रक्षा एवं जल संरक्षण का संदेश तख्तियों और नारों के माध्यम से दिया गया। निर्णायकों ने झांकियों का मूल्यांकन किया।
रात्रि में आयोजित शिविर ज्वाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषा में दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्काउट्स एवं गाइड्स ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में सेवा, सक्रियता और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
प्रशिक्षण शिविर का संचालन सचिव महेश कुमार तथा रैली गतिविधियों का संचालन अलिताब धोबी ने किया। सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट किशनलाल सियाक ने प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं मूल्यांकन में मार्गदर्शन दिया। बनवारी लाल शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता भावना के बारे में जानकारी दी।
आयोजन में सुशील कुमार शर्मा, लालचंद शर्मा, रोशन देवानियां, महेंद्र सिंह, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. गरिमा सियाग, रचना पूनियां, इरशाद, प्रकाश बिश्नोई, मोहनलाल सुखाड़िया, भागीरथमल, इमरान, आदिल, रामपाल, योगेश, मोहित, विनोद कुमार, फरहान, संदीप डमोलिया एवं सौरभ जांगिड़ सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता रैली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374816


