[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ प्रतिभा निखारने के अवसर दें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ प्रतिभा निखारने के अवसर दें

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ प्रतिभा निखारने के अवसर दें

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के नेहरू स्टेडियम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जूनियर व वरिष्ठ वर्ग के बालकों ने रस्साकशी, 50 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी तोड़, गुब्बारा फोड़, म्यूजिकल चेयर, रुमाल झपटा सहित विभिन्न खेलों में उत्साह से भाग लिया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने विजेता टीमों और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को निखारना जरूरी है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

स्पेशल एजुकेटर सुरेश कुमार भास्कर ने अभिभावकों और शिक्षकों से दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक साक्षरता रणवीर सिंह गढ़वाल ने किया। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षकों व विशेष शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अभिभावकों में भी बच्चों के उत्साह को लेकर खुशी देखने को मिली।

Related Articles