[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदी दिवस पर साहित्यकारों का सम्मान, काव्य गोष्ठी में बही कविता की रसधार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदी दिवस पर साहित्यकारों का सम्मान, काव्य गोष्ठी में बही कविता की रसधार

जयपुर के राजेंद्र राजन और कोटा के जीतेंद्र निर्मोही को साहित्य सम्मान; कवियों ने रचनाओं से खूब बटोरी वाहवाही

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : हिंदी साहित्य संसद चूरू के तत्वावधान में बजाज सत्संग भवन में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। भादरा के जाने-माने साहित्यकार पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में अजमेर के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपाल गर्ग मुख्य अतिथि रहे।

साहित्य संसद के अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ‘खामोश’ ने बताया कि समारोह में जयपुर के राजेंद्र राजन को रामा देवी भागीरथ प्रसाद मड़दा साहित्य सम्मान तथा कोटा के जीतेंद्र निर्मोही को जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों साहित्यकारों को श्रीफल, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र, पदक एवं 11 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की गई। वहीं वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता अनंत राम सोनी एवं प्रसिद्ध मंच संचालक कमल कोठारी को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दूसरे चरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में ओम भक्तानी, पिंटू शर्मा, मंगल भारती, तंजीम बानो, मुकेश मनमौजी, दीपक कामिल, अब्दुल मन्नान, विजय कान्त, मखदूम बिसाऊवी, सुरेश कुमार, सुधींद्र शर्मा, इदरीस खत्री राज, राजेंद्र शर्मा ‘मुसाफिर’, अनंतराम सोनी, ओपी तंवर, एसडी सोनी, स्नेहलता शर्मा और कमल कोठारी सहित मंचस्थ कवियों बनवारी लाल शर्मा ‘खामोश’, जीतेंद्र निर्मोही, राजेंद्र राजन, गोपाल गर्ग एवं पवन शर्मा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम में बाबूलाल शर्मा, पुरुषोत्तम नरडिया, प्रदीप सिरोठिया, सरोज हारित, दीपिका शर्मा, श्यामा निर्मोही, संगीता, दूलाराम सहारण एवं गोपी राम हरित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत भाषण बनवारी लाल शर्मा ‘खामोश’ ने दिया, जबकि विजय कान्त ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन कमल सिंह कोठारी ने किया।

Related Articles