‘पधारो म्हारे आंगणे’ कार्यक्रम में इमा सारण का सम्मान
हिंदी विषय में उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर ऑनलाइन सम्मान, ट्रॉफी, पदक व कलम देकर किया जाएगा सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत एवं मनीषा चारण के सौजन्य से संचालित ‘पधारो म्हारे आंगणे’ कार्यक्रम के तहत हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रा इमा सारण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की संयोजक मनीषा चारण ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में श्रेष्ठ अंक हासिल करने पर इमा सारण का ऑनलाइन सम्मान किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्रा को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, पदक एवं कलम प्रदान की जाएगी।
अमर सिंह किशनावत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व और उसके गौरव से भी अवगत कराया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374758


