[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर सांसद की पार्टी के 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:4 ने पहले ही नाम वापस ले लिया था; RLP के 9 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर सांसद की पार्टी के 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:4 ने पहले ही नाम वापस ले लिया था; RLP के 9 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए

सीकर सांसद की पार्टी के 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:4 ने पहले ही नाम वापस ले लिया था; RLP के 9 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए

सीकर : सीकर नगर परिषद के चुनाव में कई रोचक रिजल्ट सामने आए हैं। सीकर सांसद अमराराम की पार्टी CPI(M) की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही। CPI(M) ने सीकर में 65 में से सिर्फ 9 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। 9 में से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया था। बाकी 5 में से 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

सीकर सांसद अमराराम को राजस्थान में CPI(M) का प्रमुख नेता माना जाता है। वहीं, वार्ड नं-18 से CPI(M) प्रत्याशी इम्तियाज ही जमानत बचा सके। CPI(M) ने पिछले कार्यकाल में वार्ड-39 से पार्षद रहीं फरजाना बानो को इस बार वार्ड नं-19 से प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन इस बार फरजाना बानो को सिर्फ 68 वोट ही मिल सके।

आरएलपी सिर्फ एक सीट पर लॉटरी से जीती

वहीं, दूसरी तरफ सीकर नगर परिषद के चुनाव में इस बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे। सीकर में RLP के 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। 15 में से सिर्फ एक वार्ड नं-18 के प्रत्याशी युनुस को जीत मिली, वो भी लॉटरी से। क्योंकि वार्ड नं-18 में RLP के युनुस और कांग्रेस के साबिर बिसायती को बराबर 643 वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी हुई जिसमें युनुस को विजयी घोषित किया।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी के प्रत्याशियों की 9 सीटों पर जमानत नहीं बची, लेकिन पार्टी ने पहली बार निकाय चुनावों में मौजूदगी जरूर दर्ज करवा दी है। निकाय चुनाव में एंट्री के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की एक्टिविटीज बढ़ेंगी।

Related Articles