किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर डीवाईएफआई का प्रदर्शन:एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर डीवाईएफआई का प्रदर्शन:एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में डीवाईएफआई (DYFI) ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने और लंबित आवेदनों के समाधान न होने के विरोध में था। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की गई।
डीवाईएफआई जिला सचिव एडवोकेट गोपाल सैनी ने बताया कि ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में शिविर लगे थे। इन शिविरों में किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े आवेदन और शिकायतें दी थीं। लेकिन लंबे समय बाद भी इनका कोई समाधान नहीं हुआ है।
किसानों को तहसील कार्यालय में बार-बार यह कहकर लौटाया जा रहा है कि साइट नहीं चल रही है। इसके अलावा, तहसीलदार की आईडी मैप नहीं होने के कारण भी योजना से जुड़े कई काम रुके हुए हैं।
ज्ञापन में नीमकाथाना तहसीलदार की आईडी तुरंत मैप करवाने की मांग की गई है। साथ ही, सभी रुके हुए काम शुरू करने, पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने और वंचित किसानों की लंबित किस्तों का भुगतान करवाने की बात कही गई। डीवाईएफआई ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में डीवाईएफआई जिला सचिव एडवोकेट गोपाल सैनी, किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, एसएफआई जिला सचिव कॉमरेड विक्रम यादव शामिल थे। इनके अलावा रोशन लाल गुर्जर, रतन लाल सिंघल, जगदीश प्रसाद सैनी, केएल संतोषी, विनय प्रकाश सैनी, बलबीर सिंह यादव, शंकर लाल मेहरा, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, राजेश सैनी, नंदा राम सैनी, शंकर लाल, जगदीश वर्मा, बाबूलाल सैनी और ग्यारसी लाल सैनी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374640


