[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों की जांच

केसीसी परियोजना की सीएसआर योजना के तहत आयोजन, मरीजों को दवा और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया

खेतड़ी नगर : केसीसी परियोजना की सीएसआर योजना के तहत मंगलवार को केसीसी अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा एवं मयूख चटर्जी मौजूद रहे। अध्यक्षता केसीसी अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपिका खुराना ने की। अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि पीडी बोहरा ने कहा कि केसीसी परियोजना की सीएसआर योजना के तहत समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। डॉ. दीपिका खुराना ने बताया कि शिविर में एपेक्स झुंझुनूं अस्पताल के डॉ. कुंदन सेन एवं डॉ. नीलेश नामा तथा केसीसी अस्पताल के डॉ. भानू मान, डॉ. प्रमोद गुर्जर एवं डॉ. सूरज मीणा ने मरीजों को सेवाएं दीं। शिविर में मुख्य रूप से अस्थि घनत्व जांच की गई।

शिविर प्रभारी घनश्यामदास ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 205 रोगियों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को दवा वितरण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान कमलेश कुमार, मुन्नालाल जैदिया, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, अध्यक्ष रामलाल वर्मा, समाजसेवी हरिराम गुर्जर, नागेश राजपुरोहित, हरिचरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles