[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवन आलड़िया फिर बने एससी-एसटी-ओबीसी अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पवन आलड़िया फिर बने एससी-एसटी-ओबीसी अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष

प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने किया मनोनयन, 15 दिन में नई कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी

झुंझुनूं : अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने झुंझुनूं जिले के जिलाध्यक्ष पद पर पवन आलड़िया को पुनः मनोनीत किया है। आलड़िया शहीद राजेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झांझोत में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।

क्यामसर निवासी और वर्तमान में श्याम नगर, झुंझुनूं में रहने वाले पवन आलड़िया पहले भी महासंघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर आलड़िया ने कहा कि वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 15 दिन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासंघ के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।

आलड़िया के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर ग्यारसीलाल जिनोलिया, राकेश डिग्रवाल, अंशु चुनवाल, बलवंत, नंदलाल, कृष्ण कुमार, जीतू कुमारी, कुलदीप, मखनलाल सैनी, लालचंद नायक, कविता, रामजीलाल मीणा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

Related Articles