छापर गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम:महाअभिषेक, महाआरती और सुंदरकांड के साथ गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
छापर गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम:महाअभिषेक, महाआरती और सुंदरकांड के साथ गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
छापर : छापर कस्बे के गणेश मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश का खास श्रृंगार किया गया। मंदिर में महाअभिषेक, महाआरती सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार स्वामी ने बताया कि सुबह प्राण बालभोग आरती हुई। दोपहर में मोदक आरती और महाअभिषेक किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। अलसुबह से ही भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा।
मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। रविवार रात को यहां संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया था। सोमवार को भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामोतार पारीक, ओंकार डुड्डी, कृष्णमोहन, सूर्यप्रकाश पुजारी, दीपक नाई, श्रवण डुड्डी, मदन सारण, मूलचंद जोशी, सोहन प्रजापत, अरुण पारीक, मदनगोपाल स्वामी, किशोर स्वामी, योगेश, श्याम और योगिता सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इन सभी ने व्यवस्था बनाने में मदद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372689


