लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का दबदबा,45 में से 20 वार्ड जीते:भाजपा को 15 और निर्दलीयों को 10 सीटें; किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं
लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का दबदबा,45 में से 20 वार्ड जीते:भाजपा को 15 और निर्दलीयों को 10 सीटें; किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 45 वार्डों के फाइनल परिणाम में कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। भाजपा को 15 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 सीटें मिली हैं। हालांकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। चुनाव में कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक रहा। कहीं प्रत्याशी सैकड़ों वोटों के अंतर से जीते तो कहीं महज कुछ वोटों से जीत-हार का फैसला हुआ।
332-332 वोट मिले तो पर्ची से निकला परिणाम
वार्ड 13 का परिणाम पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस के मोहम्मद फैयाज खत्री और निर्दलीय महबूब खां को 332-332 वोट मिले। बराबरी होने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भावेश धनवंत ने लॉटरी निकलवाई। इसमें कांग्रेस के मोहम्मद फैयाज खत्री विजयी घोषित हुए। यह वार्ड अनारक्षित था।
बहुमत से 3 सीट दूर कांग्रेस
कांग्रेस 20 सीटों के साथ शहरी सरकार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बहुमत के आंकड़े 23 से कांग्रेस अभी 3 सीट दूर है। भाजपा ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीयों ने 10 वार्डों में बाजी मारी। ऐसे में नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है।
लक्ष्मणगढ़ (सीकर) चुनाव परिणाम – पहला राउंड (वार्ड 1 से 6)
नगरपालिका क्षेत्र में इस बार कुल 45 वार्ड हैं। जिनमें 54 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस का प्रत्याशी निर्विरोध होने के बाद कुल 44 वार्डों में 53 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। 44 वार्डों में कुल 147 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें 29 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 39 कांग्रेस से हैं, 3 सीपीआईएम व 5 आरएलपी से हैं जबकि बाकी 71 निर्दलीय हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372673


