[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिसनाऊ में आईटीबीपी जवान विकास शर्मा को अंतिम विदाई:अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान निधन, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि तिरंगा यात्रा भी निकली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दिसनाऊ में आईटीबीपी जवान विकास शर्मा को अंतिम विदाई:अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान निधन, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि तिरंगा यात्रा भी निकली

दिसनाऊ में आईटीबीपी जवान विकास शर्मा को अंतिम विदाई:अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान निधन, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि तिरंगा यात्रा भी निकली

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के दिसनाऊ गांव निवासी आईटीबीपी जवान विकास शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। विकास शर्मा का शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से निधन हो गया था। वे 61वीं बटालियन आईटीबीपी में कांस्टेबल (जीडी) के पद पर अरुणाचल प्रदेश के लिकाबली में तैनात थे।

विकास शर्मा का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव दिसनाऊ पहुंचा। इससे पहले बलारां पुलिस थाना परिसर से युवाओं ने उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ निकली यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए।

तिरंगा यात्रा के गांव पहुंचने पर दिसनाऊ में शोक का माहौल हो गया। घर में मातम पसर गया और अंतिम दर्शन के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने विकास शर्मा को अंतिम विदाई दी। इसके बाद पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विकास शर्मा का जन्म 30 मार्च 1992 को हुआ था। वे 24 जुलाई 2012 को आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 14 वर्षों तक देश की सेवा की। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे विकास विवाहित थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। अंतिम संस्कार के दौरान उनके 9 वर्षीय बेटे ऋषि ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

Related Articles