[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के सिद्धि विनायक मंदिर में दो दिवसीय गणपति महोत्सव:भगवान गणेश को मेहंदी लगाकर रात्रि जागरण की शुरुआत, झांकियां सजी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई के सिद्धि विनायक मंदिर में दो दिवसीय गणपति महोत्सव:भगवान गणेश को मेहंदी लगाकर रात्रि जागरण की शुरुआत, झांकियां सजी

बबाई के सिद्धि विनायक मंदिर में दो दिवसीय गणपति महोत्सव:भगवान गणेश को मेहंदी लगाकर रात्रि जागरण की शुरुआत, झांकियां सजी

बबाई : बबाई कस्बे के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। इस दौरान मंदिर में रात्रि जागरण, विशेष पूजा और मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित उमाशंकर मिश्रा और पंडित मनोज जोशी ने बताया कि गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या रविवार को मंदिर परिसर में भगवान गणेश को मेहंदी लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रात में एक जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें बालाजी म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए।

अलवर की राजन साजन पार्टी ने एक से बढ़कर एक झांकियां दिखाईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। पुजारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे भगवान गणेश की विशेष पूजा होगी। इसमें मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का आह्वान किया जाएगा और उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। भगवान को लगाई गई विशेष मेहंदी और लड्डुओं का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा।

आज मंदिर परिसर में एक विशाल मेले का भी आयोजन किया जाएगा विभिन्न प्रकार की दुकानें एवं आकर्षक झूले आकर्षण का केन्द्र रहेंगे ।। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया है और भगवान गणपति का विशेष श्रृंगार किया गया है।

Related Articles