नवादा के आदर्श नगर में धार्मिक पुस्तकें जलाई गई:पुलिस ने की जांच शुरू, FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत; FIR दर्ज
नवादा के आदर्श नगर में धार्मिक पुस्तकें जलाई गई:पुलिस ने की जांच शुरू, FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत; FIR दर्ज
नवादा : नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में शुक्रवार को धार्मिक पुस्तकें जलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि आदर्श नगर के पीछे बाजार के पास कुछ धार्मिक किताबें जलाई गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ भी की।
जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वायड और डीआईयू टीम
घटना की सही तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। जांच को बेहतर बनाने के लिए डॉग स्क्वायड और डीआईयू टीम को भी घटनास्थल पर लगाया गया है। बड़े पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इलाके में सावधानी के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई गलत स्थिति न बने।
FIR कर पुस्तक जलाने वालों की होगी पहचान
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में नेमदारगंज थाना में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहरी जांच की जा रही है और अनुसंधान जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धार्मिक पुस्तकें किन हालात में जलाई गईं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों, गलत जानकारी या सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें। पुलिस ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2371047


