[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलशहर जाट समाज ने थाना प्रभारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलशहर जाट समाज ने थाना प्रभारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

चुनावी कार्य में बाधा और पद के दुरुपयोग के लगाए आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र

सादुलशहर : सादुलशहर जाट समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को शिकायत सौंपकर थाना प्रभारी मलकीत सिंह मान के खिलाफ चुनावी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं पद के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में समाज की ओर से आरोप लगाया गया है कि 11 सितंबर को मतदान केंद्र संख्या 5 पर निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खीचड़ के पति एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ मतदान के दौरान बूथ के अंदर मौजूद थे। शिकायत के अनुसार थाना प्रभारी की मौजूदगी में मुख्य द्वार खोलकर कुछ बाहरी लोगों एवं असामाजिक तत्वों ने कथित रूप से हथियारों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता पक्ष ने इसे चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास बताया है।

जाट समाज ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी मलकीत सिंह मान को तत्काल निलंबित कर सादुलशहर से हटाने की मांग भी रखी गई है, ताकि चुनावी प्रक्रिया एवं जांच निष्पक्ष रूप से हो सके।

शिकायत की प्रतिलिपि राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर, श्रीगंगानगर को भी भेजी गई है। शिकायत देने वालों में स्वरूप जांगू, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष मंगत सहारण, गोल्डी रिवाड़, एडवोकेट विनोद सहारण, आदराम मुंड, कालू सहारण, सुरेंद्र भाखर, भूराराम सहारण, भागीरथ डूडी और नरेश सहित समाज के अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles