मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर पत्रकारों एवं मीडियाकर्मी के लिए दिशा निर्देश
मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर पत्रकारों एवं मीडियाकर्मी के लिए दिशा निर्देश
सीकर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव के दौरान पत्रकारों एवं अन्य मीडियाकर्मियों के मतगणना केन्द्र में प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले अधिकृत मीडियाकर्मी निर्धारित शर्तों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रवेश पत्रधारी पत्रकार मतगणना के अंदर किसी प्रकार की फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी नहीं कर सकेंगे तथा मोबाइल फोन भी मतदान केन्द्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत रिटर्निंग अधिकारी को ऐसे मीडियाकर्मी को प्रवेश से रोकने अथवा भवन से बाहर जाने के लिए निर्देशित करने का अधिकार होगा, जो निर्देशों की पालना नहीं करता है, भले ही उसके पास प्रवेश पत्र हो।
इसी प्रकार नगरपालिका सदस्यों की मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष के भीतर अधिकृत पत्रकार अथवा कैमरा टीम को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी तथा मोबाइल फोन भी मतगणना कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
नगरीय निकायों की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केन्द्र पर पत्रकारों के लिए पृथक कक्ष स्थापित कर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई अधिकृत पत्रकार वास्तविक मतगणना का अवलोकन करने के लिए मतगणना कक्ष में जाना चाहता है तो उसे बिना कैमरा एवं मोबाइल फोन के प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान एक जिम्मेदार अधिकारी उसके साथ रहेगा, ताकि मतों की गोपनीयता एवं मतगणना व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतगणना कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतों की गोपनीयता बनाए रखने तथा मतगणना की सुचारू व्यवस्था के लिए ऐसे किसी भी मीडियाकर्मी को मतगणना कक्ष में प्रवेश से रोकने का अधिकार होगा, जो निर्धारित शर्तों की पालना नहीं करता हो, भले ही उसके पास प्रवेश पत्र जारी किया गया हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2371053


