[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूधवा में बाबा ठाडेश्वर महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूधवा में बाबा ठाडेश्वर महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र

देशभर से पहुंचे साधु-संत, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु; रेशम बगोत और सचिन जमालपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा

खेतड़ी : ग्राम दूधवा स्थित बाबा ठाडेश्वर महाराज की तपोस्थली पर दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। बाबा ठाडेश्वर मंदिर के महंत बाबा जसनाथ महाराज ने पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में देशभर से साधु-संत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की तपोस्थली पर धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल के साथ ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भजन संध्या में देर रात तक गूंजे भजन

मेले की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने बाबा ठाडेश्वर महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

51 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

मेले में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित 200 रुपए से लेकर 51 हजार रुपए तक की कुश्ती प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाया। 51 हजार रुपए की इनामी कुश्ती का फाइनल मुकाबला रेशम बगोत और सचिन जमालपुर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच लगाते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। काफी देर तक चले रोमांचक मुकाबले में कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

इसके बाद मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

विधायक ने विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने मेला परिसर में विकास कार्य करवाने के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे। घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, शांतिपूर्ण रहा मेला

मेले के दौरान मेहाड़ा थाना प्रभारी रामनारायण चौयल के नेतृत्व में पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई। पुलिस जाब्ता लगातार व्यवस्था पर नजर रखे रहा। इसके चलते मेले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मेला व्यवस्थापक समिति ने थाना प्रभारी रामनारायण चौयल एवं पुलिस टीम का आभार जताया।

अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि मुंशीराम गुर्जर ने मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि प्रधान मनीषा गुर्जर सहित अन्य अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर बाबा जसनाथ महाराज, कैप्टन उमराव सिंह, केसी गुर्जर, सतीश खटाना, अनिल खटाना, सुनील गुर्जर, बजरंग लाल यादव, बबलू शिमला, विपिन, विक्रम शिमला, अनिल सरपंच दलोता, संदीप राजा, डॉ. प्रभु राजोता, सतपाल गुरुजी, लीलाधर बोरा, नितेश, बेगराज कांवर, शीशराम कांवर, नेतराम गरांटी, अशोक खटाना, राकेश खटाना, बबलू कुमार, शिशु राज, देशराज, जिले सिंह, सागर शर्मा, मोंटी, टीलू शर्मा, देशराज खटाना, शीशराम खटाना, मनीष मीणा और आशीष शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles