चूरू में मतगणना के दौरान यातायात मार्ग बदले
14 सितंबर को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना 14 सितंबर को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू में होगी। मतगणना के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर यातायात का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
डीबीएच चौराहा से पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। राजगढ़, जयपुर और झुंझुनूं की ओर से आने वाले वाहनों को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, गोयनका टाउन हॉल, नगर परिषद चौराहा, डीबीएच चौराहा होते हुए नए बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा।
इसी प्रकार सरदारशहर, रतनगढ़ और भालेरी की ओर से आने वाले वाहनों को डीबीएच चौराहा से नगर परिषद चौराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की ओर भेजा जाएगा।
मतगणना में आने वाले वाहनों के लिए नए बस स्टैंड मार्ग से रोडवेज डिपो मार्ग के दोनों ओर खाली स्थान तथा पुरानी कलेक्ट्रेट के पास पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370872


