[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

रामदेव जयंती महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से पूजा-अर्चना के लिए लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

खेतड़ीनगर : पुराने थाने के पास बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेव जयंती के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा रामदेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भजन संध्या में देर रात तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

जयंती महोत्सव से एक रात पहले मंदिर परिसर में जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। लोक कलाकारों ने बाबा रामदेव के भजनों सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा।

सुबह से पूजा के लिए लगी रही भीड़

रामदेव जयंती के दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा रामदेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

ये रहे मौजूद

महोत्सव में समाजसेवी हरिराम गुर्जर, रमेश पांडे, आलोक जैदिया, गौतम, अनिल कुमार, सुरेंद्र, राधेश्याम, विकास, विनोद, संतोष कुमार, नरेश कुमार और अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77