[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम के पश्चात विजय जुलूस नहीं निकालने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम के पश्चात विजय जुलूस नहीं निकालने के निर्देश

मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम के पश्चात विजय जुलूस नहीं निकालने के निर्देश

सीकर : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रमानुसार नगर परिषद सीकर के सदस्य पदों के लिए द्वितीय चरण में 11 सितंबर 2026 को मतदान संपन्न हो चुका है। नगर परिषद सीकर के सदस्य पदों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर में किया जाना निर्धारित है। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम), नगर परिषद सीकर सुभाष चन्द्र ने बताया कि नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 21 सितंबर 2026 तथा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितंबर 2026 को किया जाना निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीकर नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है। इसके मद्देनजर समस्त अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के पश्चात निर्वाचित सदस्य तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर निर्वाचित होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाए।

Related Articles