तातीजा में जमवाय माता गुदड़ी का मेला, कबड्डी में पिचानवासी ने मारी बाजी
फाइनल मुकाबले में तातीजा को 8 अंकों से हराया, विजेता टीम ने जीता 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार
तातीजा : ग्राम पंचायत तातीजा में जय बाबा भैया सर्व समाज सेवा समिति के सौजन्य से मेले के दूसरे दिन जमवाय माता गुदड़ी का मेला आयोजित किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जमवाय माता गुदड़ी के धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की और मन्नतें मांगी। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की।
कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने लिया भाग
दोपहर 2:15 बजे पूर्व सरपंच स्वर्गीय सांवलराम स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष रामकुमार चावड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में तातीजा, बांकोटी, पिचानवासी, सुरेती पिलानिया और बीलवा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पिचानवासी और तातीजा की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिचानवासी की टीम ने तातीजा को 8 अंकों से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
पिचानवासी को 51 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता की विजेता पिचानवासी टीम को 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता रही तातीजा की टीम को 3100 रुपए, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण स्टेडियम में मौजूद रहे।
सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद
मेले और कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान समिति सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के साथ खेल प्रतियोगिता होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369639

