[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के पार्षद प्रत्याशियों की सालासर में बाड़ाबंदी:भाजपा के 58 प्रत्याशी सेवा सदन में रुके, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कांग्रेस के 32 उम्मीदवार भी सालासर में

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के पार्षद प्रत्याशियों की सालासर में बाड़ाबंदी:भाजपा के 58 प्रत्याशी सेवा सदन में रुके, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कांग्रेस के 32 उम्मीदवार भी सालासर में

सुजानगढ़ के पार्षद प्रत्याशियों की सालासर में बाड़ाबंदी:भाजपा के 58 प्रत्याशी सेवा सदन में रुके, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कांग्रेस के 32 उम्मीदवार भी सालासर में

सुजानगढ़ : नगर निकाय चुनाव के बाद अब बाड़ा बंदी का दौर चल है। सुजानगढ़ के भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को सालासर में रखा गया है। भाजपा के सभी 58 प्रत्याशियों को पार्टी ने एक सेवा सदन में रखा है, जहां मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी साथ में मौजूद हैं। शनिवार सुबह भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ भी प्रत्याशियों से मिलने पहुंचे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी भी सालासर के ही एक सेवा सदन में चल रही है। पूर्व प्रधान गणेश ढाका व्यवस्थाएं देख रहे हैं। यहां कांग्रेस के 32 और तीन निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मौजूद है। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को जीतने वाले प्रत्याशियों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Related Articles