रतनगढ़ में बंद रास्ता खुलवाने रेलवे ट्रैक पर उतरे लोग:जीएम स्पेशल ट्रेन रोकी, समझाइश के बाद खुला रास्ता; स्टेशन का होगा विकास
रतनगढ़ में बंद रास्ता खुलवाने रेलवे ट्रैक पर उतरे लोग:जीएम स्पेशल ट्रेन रोकी, समझाइश के बाद खुला रास्ता; स्टेशन का होगा विकास
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में शनिवार दोपहर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) पंकज शर्मा की स्पेशल ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर बैठकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। रेलवे लाइन पार के करीब 7-8 वार्डों के लोग पुराना आवागमन का रास्ता बंद किए जाने का विरोध कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने रास्ता तुरंत खोलने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक पूसाराम गोदारा, पुलिस और रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। बातचीत और आश्वासन के बाद GM की स्पेशल ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका और इसके तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने रास्ता खोल दिया।
स्पेशल ट्रेन के आगे बैठकर नारेबाजी
गुस्साए वार्डवासियों ने GM पंकज शर्मा की स्पेशल ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठकर नारे लगाए। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता बंद होने से मरीजों, बुजुर्गों और आम लोगों को बाजार आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लंबे प्लेटफॉर्म का चक्कर लगाकर जाना पड़ता था, जिससे लोगों की दिक्कत और बढ़ गई थी।
आश्वासन के बाद खुला रास्ता, लोगों ने जताई खुशी
प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय विधायक पूसाराम गोदारा, पुलिस और रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद GM की स्पेशल ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने बंद रास्ता खोल दिया। रास्ता खुलने पर क्षेत्रवासियों ने ‘जनता एकता जिंदाबाद’ और ‘रेलवे प्रशासन जिंदाबाद’ के नारे लगाकर खुशी जताई।

30-40 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो रहा स्टेशन का विकास
बीकानेर-रतनगढ़-चूरू रेल खंड के वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि रतनगढ़ रेलवे स्टेशन का दोबारा विकास किया जा रहा है। यह काम अगले 30 से 40 सालों की जरूरतों, यात्रियों की बढ़ती संख्या और भविष्य में शुरू होने वाली नई ट्रेनों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक सुविधाओं का विस्तार
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार किया गया है। प्लेटफॉर्मों पर नए शेड लगाए गए हैं। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए 1:200 ढलान वाले रैंप और लिफ्ट की सुविधाएं भी बनाई गई हैं। रेलवे अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्टेशन के विस्तार का काम आम लोगों के निजी मकानों को प्रभावित किए बिना केवल रेलवे की जमीन पर किया जा रहा है।
नए पुल का काम कुछ महीनों में पूरा करने का दावा
रेलवे अधिकारी ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से मिले सुझावों के आधार पर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि बन रहे नए पुल का काम भी कुछ महीनों में पूरा कर उसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369557


