[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में बीकानेर रोड पर पाइपलाइन लीकेज:सड़क के दोनों तरफ जमा गंदा पानी, दुकानदार बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में बीकानेर रोड पर पाइपलाइन लीकेज:सड़क के दोनों तरफ जमा गंदा पानी, दुकानदार बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

सरदारशहर में बीकानेर रोड पर पाइपलाइन लीकेज:सड़क के दोनों तरफ जमा गंदा पानी, दुकानदार बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

सरदारशहर : सरदारशहर के बीकानेर रोड पर जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से मुख्य सड़क के दोनों तरफ गंदा पानी जमा हो रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने पानी जमा होने से व्यापारियों में भी नाराजगी है।

व्यापारियों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या को लेकर पीएचईडी विभाग, नगर परिषद और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

पानी लगातार सड़क किनारे जमा रहने से दुकानों के सामने आने-जाने में भी परेशानी होती है। बीकानेर रोड मार्केट के व्यापारियों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर पहले भी कई बार विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ।

मार्केट एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष मांगीलाल पूनिया ने बताया कि अधिकारियों को बार-बार समस्या की जानकारी देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्य सड़क के दोनों तरफ गंदा पानी जमा होने से व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि पहले भी कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। व्यापारियों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन लीकेज को तुरंत ठीक करवाने और सड़क किनारे जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles