बठोठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 4 भवनों का लोकार्पण:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने की 51 लाख की घोषणा; बोले- विकास कार्यों पर खर्च होंगे
बठोठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 4 भवनों का लोकार्पण:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने की 51 लाख की घोषणा; बोले- विकास कार्यों पर खर्च होंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नेछवा : बठोठ ग्राम पंचायत में शनिवार को चार नए भवनों का उद्घाटन किया गया। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, पशु अस्पताल और सामुदायिक भवन शामिल हैं। इन भवनों के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य और दूसरी जरूरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व प्रधान मदन सेवदा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, पूर्व उपप्रधान ममता सैन, पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी राजेंद्र पाटोदा और सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ सहित कई अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।

51 लाख रुपए देने की घोषणा
अपने संबोधन में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले ढाई साल में विकास कार्यों की गति धीमी रही है। उन्होंने बठोठ गांव के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह राशि गांव में अलग-अलग विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश सिहाग, कपिल शर्मा, अनुराधा शर्मा, पंचायत समिति सदस्य राकेश वर्मा, बठोठ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवीलाल कलवानियां, मंडल कांग्रेस महासचिव हरिराम ढाका, सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, नेमीचंद निठारवाल, नरसीदत सोनी, रामकुमार ढाका, नरेंद्र सैनी, हंसराज ढाका, लतीफ मणियार, मोहम्मद वकील सांखला, रामावतार पारीक, रफीक मास्टर और महावीर मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369550


