सीकर नगर परिषद चुनाव में माहौल बिगाड़ने वाले 23 गिरफ्तार:पूर्व सभापति जीवण खां और रिश्तेदारों के खिलाफ 2 मामले दर्ज, मारपीट का आरोप
सीकर नगर परिषद चुनाव में माहौल बिगाड़ने वाले 23 गिरफ्तार:पूर्व सभापति जीवण खां और रिश्तेदारों के खिलाफ 2 मामले दर्ज, मारपीट का आरोप
सीकर : सीकर नगर परिषद चुनाव में माहौल खराब करने वाले 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें शनिवार को सीकर एसडीएम के सामने पेश किया गया। वहीं, वार्ड 15 के बूथ पर हुए मारपीट के मामले में पूर्व सभापति और कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां, उनके रिश्तेदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में दो मामले दर्ज हुए हैं। इनकी अब जांच जारी है।
वार्ड 15 में शाम को हुए विवाद के मामले में भाजपा प्रत्याशी सिमरन ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सभापति जीवण खां, दामाद सद्दाम, मोहसीन, पीरा, नदीम गौरी, भतीजे आरिफ खान सहित अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रत्याशी सिमरन ने बताया- शाम को 5 बजे मतदान केंद्र पर जीवण खां द्वारा फर्जी मतदान की जानकारी मिली। इसका मैंने विरोध किया। इस दौरान जीवण खां, दामाद सद्दाम, समर्थक मोहसीन, पीरा, नदीम गौरी, भतीजे आरिफ खान सहित अन्य लोगों ने सिमरन, सिमरन के पति अयूब के साथ मारपीट की। सिमरन के बाल पकड़े और खींचा। इसकी जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कर रहे हैं।
वहीं, दूसरा मामला मीडिया कर्मी सुभाष ने दर्ज करवाया। इसमें उसने बताया कि जीवण खां और उसके लोगों ने जाति सूचक गालियां दी। साथ ही लात-घूसों से हमला किया गया। सुभाष का कैमरा तोड़ दिया गया। कैमरे से कार्ड भी निकाल लिया। इस मामले की जांच SC/ST सेल के नीरज मेवानी कर रहे हैं। पुलिस ने चुनावों के दौरान न्यूसेंस फैलाने वाले लोगों की गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अन्य फरार लोगों की भी तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369551


