बड़वासी में 6 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू:घुटने-कमर दर्द, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा
बड़वासी में 6 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू:घुटने-कमर दर्द, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा
नवलगढ़ : बड़वासी गांव के बस स्टैंड के पास स्थित सीगड़ गेस्ट हाउस में शनिवार से छह दिवसीय नेचुरल थेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर का आयोजन चौधरी ईश्वर राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। शिविर 12 से 18 सितंबर तक चलेगा।
जोधपुर के थेरेपिस्ट दे रहे सेवाएं
ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद सीगड़ ने बताया कि शिविर में जोधपुर के थेरेपिस्ट टीएच दामोदर चौधरी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिए प्राकृतिक चिकित्सा और थेरेपी उपलब्ध कराई जा रही है।
कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए थेरेपी
शिविर में घुटने और कमर दर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन, शुगर, साइटिका, जोड़ों का दर्द, थायराइड, पुराना सिरदर्द, लकवा, अनिद्रा, कब्ज, सर्वाइकल और घुटने से जुड़ी समस्याओं के लिए थेरेपी दी जा रही है। मोटापे जैसी समस्याओं के लिए भी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रजिस्ट्रेशन और थेरेपी निशुल्क
आयोजकों के अनुसार शिविर में रजिस्ट्रेशन के साथ छह दिन की थेरेपी भी बिना किसी शुल्क के दी जा रही है। शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक रखा गया है।
नी-ब्रेस की सुविधा भी उपलब्ध
शिविर में बिना ऑपरेशन जर्मन तकनीक से निर्मित नी-ब्रेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संयोजक बीरबल सिंह सीगड़ सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी संभाल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369550


