घर से 52 लाख के जेवरात-नगदी चोरी मामला,3 गिरफ्तार:पुलिस ने झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा,चोरी का पूरा माल बरामद
घर से 52 लाख के जेवरात-नगदी चोरी मामला,3 गिरफ्तार:पुलिस ने झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा,चोरी का पूरा माल बरामद
सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने घर से 52 लाख रुपए के जेवरात और नगदी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा। इनके पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि भैरूपुरा निवासी जगदीश पचार ने 9 सितंबर को मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात उनकी पत्नी सरोज और बहू आशा अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। चोर उस कमरे से 2 पेटी उठाकर ले गए। जगदीश ने शक जताया कि परिवार के लोगों पर कोई स्प्रे छिड़का होगा जिससे कि वह लोग जा नहीं सके।
चोरों ने घर से करीब 49 लाख के जेवरात,नगदी सहित कुल 52 लाख का माल चोरी कर लिया। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन किया गया। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद तीन आरोपी अजयराज जाट(24) पुत्र हवासिंह ,अरविंद कुमार मेघवाल (23) पुत्र पितराम और जतिन जाट(19) पुत्र दुर्गाप्रसाद को झुंझुनूं के अलग-अलग एरिया में दबिश देकर गिरफ्तार किया। जिनसे चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया।
आरोपियों ने रैकी करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों पर पूर्व में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। अंदेशा है कि आरोपियों। की यह पहली ही चोरी थी। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI संतकुमार,दुर्गाराम,रणवीर, रमेश,गोरधन,खेमचंद की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369551


