बुहाना में बिजली कटौती पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:जेईएन को निलंबित करने की मांग, मुकदमे के विरोध में सामूहिक गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे
बुहाना में बिजली कटौती पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:जेईएन को निलंबित करने की मांग, मुकदमे के विरोध में सामूहिक गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे
बुहाना : बुहाना के चौड़ाड़ी अगुणी गांव के ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बुहाना स्थित बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता रजनी कुमारी को निलंबित करने की मांग करते हुए कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
इसके बाद ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के विरोध में सामूहिक गिरफ्तारी देने बुहाना थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि जब उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है, तो वे सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 3 सितंबर को वे बिजली कटौती की समस्या पर जवाब जानने बिजली विभाग गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जेईएन रजनी कुमारी ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में जेईएन ने ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
ग्रामीणों ने जेईएन पर अभद्रता समेत कई आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में जेईएन को निलंबित किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जेईएन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रदर्शन में एडवोकेट शिवराज सिंह, गिरवर सिंह शेखावत, विरेंद्र सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, सुंदर सिंह, विजयपाल, योगेन्द्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, शेर सिंह, कृष्णपाल शेखावत, राजेन्द्र शेखावत, धमेंद्र शर्मा, रणवीर, रूपसिंह, प्रदीप सिंह, रिशीराज और कुलदीप सिंह शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369551


